विज्ञान खबर : [RR] :: दिनांक 11 जुलाई 2020 (शनिवार) को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम नेशनल कौंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट एवं चावला विज्ञान क्लब, दरभंगा, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में jio Meet के माध्यम से एक ऑनलाइन नेशनल साईंस क्विज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से चयनित 40 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जाने माने वैज्ञानिक एवं खगोलविद डॉ. जे. जे. रावल जी ने किया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि बच्चों में विश्व कल्याण की भावना का बोध होना अनिवार्य है क्योंकि ये संपूर्ण जगत ही एक परिवार की भांति है। जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में भी युवाओं को जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्चुअल आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बी. एन. राव जी उपस्थित थे। वे देश भर में मैथ्स गुरु के नाम से जाने जाते हैं। उन्होने अब तक देश- दुनियां के 3 लाख से भी अधिक बच्चों को प्रशिक्षण दिया है। उन्होनें इस क्विज के संयोजक रवि रौशन कुमार को बधाई देते हुए आह्वान किया कि बच्चों में जिज्ञासा बनी रहे इसलिए समय-समय ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में रमण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रमौली जोशी जी ने देश भर से आए बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें डॉ. कलाम के सपनों का भारत बनाने की दिशा में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस ऑनलाइन साईंस क्विज में देश भर के एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल कौंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट के निदेशकगण भी जुड़े थे इनमें श्री गजेंद्र गेपाला जी, श्री ब्रजेश दीक्षित जी, श्री सुनील वानखेड़े जी, श्री आलोक चौधरी जी, श्री दर्शनलाल बावेजा जी , श्री बासुदेव कमलिया जी, श्री उपकार दत्त जी एवं जम्मू कश्मीर से श्री कुलदीप गुप्ता जी सहित देश भर से विज्ञान संचारक इस ऑनलाइन क्विज शो का हिस्सा बने।
इस LIVE Quiz Show के पूर्व कुल 700 पंजीकृत प्रतिभागियों के बीच ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया था जिसमें 15 बहुवैकल्पिक प्रश्न दिए गए थे। इस स्क्रीनिंग के बाद कुल 40 बच्चों का चयन लाइव क्विज हेतु किया गया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री गजेन्द्र गेपाला जी ने किया। वे एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल कौंसिल ऑफ़ यंग साइंटिस्ट के राष्ट्रीय निदेशक हैं।
कार्यक्रम का संयोजन श्री रवि रौशन कुमार ने किया।
कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को उनके ईमेल पर ई-प्रमाण पत्र भेज दिया गया।
🔭⚗️🔬✨🕯️💡📕📖📔📓📒📜📗



No comments:
Post a Comment