विज्ञान ख़बर : (05 जून 2019)
***कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा***
आज दिनांक 05 जून 2019 (बुधवार) को पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, दरभंगा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस कड़ी में सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए. छात्र-छात्राओं ने इन पौधों के देख भाल का शपथ भी लिया. पौधारोपण के उपरांत क्विज़ प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया.
इस अवसर पर "पर्यावरण संरक्षण :समय की मांग" विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया. इस सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ौदा गुजरात से बायो टेक्नोलॉजी के प्राध्यापक श्री गोपालजी गोपाल एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांधी पीस फ़ाउंडेशन द्वारा पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित श्री रवि रौशन कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार ने किया.
सेमिनार में बोलते श्री गोपालजी गोपाल
सेमिनार में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विद्यानाथ झा ने power point presentation के माध्यम से मिथिला में प्रचलित पर्यावरण संरक्षण की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस दौरान उन्होने तालाबों के संरक्षण, स्थानीय वनस्पति्यों एवं जीव जंतु के संरक्षण पर बल दिया. सेमिनार में बोलते हुए श्री गोपालजी गोपाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए. वृक्षारोपण के अलावे दैनिक जीवन में और भी बहुत से उपायों को अपना कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं.
***मंचासीन अतिथिगण***.
कार्यक्रम में श्री रवि रौशन कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता के साथ-साथ क्रियान्वयन की भी अवश्यकता है. जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संरक्षण की अवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक घर में सोख्ता (soak pit) का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि वर्षा का जल या अतिरिक्त जल को इसके माध्यम से धरती में भेजा जा सके. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए सदैव सजग रहे.
सेमिनार में अन्य वक्ता के रूप में श्री लोक नाथ झा, श्री कृष्णा कुमार, श्री अमरकांत कुमर ने भी जल संरक्षण, वृक्षारोपण, वायु प्रदूषण की रोकथाम आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला.
कार्यक्रम के अंत में क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया.
सेमिनार में मंच संचालन श्री आनंद मोहन मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग श्री अनूप कुमार झा ने दिया. अंत में रसायन विभाग के श्री लोक नाथ झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
===================================
*ravi raushan kumar
===================================
*ravi raushan kumar



