आज दिनांक 01.02.2020 (शनिवार) को राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपट्टी में संकुल स्तरीय विज्ञान -सह- टी.एल.एम. मेला का आयोजन किया गया. उक्त मेला में संकुलाधीन सभी 14 विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर तरह - तरह के मॉडल एवं पोस्टर की प्रदर्शनी लगायी गयी. शिक्षकों ने अलग अलग-अलग विषय से संबंधित अनेक टी. एल. एम. का प्रदर्शन किया. प्रतिभागी विद्यालयों में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपट्टी, मध्य विद्यालय बरियौल बोर्ड, एन. पी. एस. अनु. जाति कॉलोनी, प्राथमिक विद्यालय बी. एम. सी. बरियौल, प्राथमिक विद्यालय उर्दू बरियौल, प्राथमिक विद्यालय गंज, प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर, प्राथमिक विद्यालय पिंडारुच (कन्या), प्राथमिक विद्यालय पिंडारुच बेसिक, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, मध्य विद्यालय रघौली की सहभागिता सराहनीय रही.
संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक श्री अमोल चंद्र झा एवं संकुल प्रभारी - सह- प्रधानाध्यापक श्री सीताराम मल्लिक ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया.
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपट्टी के शिक्षक रवि रौशन कुमार ने गणित, भाषा एवं सामाजिक विषयों पर क्रियात्मक टी. एल. एम. को प्रदर्शित किया. बरियौल बोर्ड के शिक्षकों द्वारा विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से बच्चों को विभिन्न विषयों के बारे में बताया. उच्च विद्यालय पिंडारुच के विद्यार्थियों ने #इसरो के उपग्रह प्रक्षेपण यान जी.एस.एल.वी. का विशालकाय मॉडल प्रदर्शित किया. वहीं प्राथमिक विद्यालय बी. एम. सी. बरियौल के छात्रों ने नवीकरणीय ऊर्जा पर अधारित मॉडल का प्रदर्शन किया.
टी. एल. एम. प्रदर्शनी में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपट्टी के शिक्षक श्री रवि रौशन कुमार द्वारा बनाए गए टी. एल. एम. को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ. द्वितीय स्थान पर उ. मा. विद्यालय माधोपट्टी की शिक्षिका श्रीमति नीलिमा झा जबकि तृतीय स्थान पर मध्य विद्यालय बरिऑल बोर्ड के शिक्षक श्री रवींद्र ठाकुर रहे.
विज्ञान प्रदर्शनी में वर्ग 6-8 की श्रेणी में प्रथम स्थान पर मध्य विद्यालय रघौली के छात्र अभिषेक कुमार, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से उ. मा. विद्यालय माधोपट्टी के कुमारी कुंदन और रोजी रही वहीं तृतीय स्थान पर उ. मा. विद्यालय माधोपट्टी के अभिषेक कुमार को चुना गया.
उच्च वर्ग में उच्च विद्यालय पिंडारुच के छात्र मिथुन कुमार, कन्हैया कुमार एवं राधा कुमारी के ग्रुप को प्रथम स्थान, प्रवीण, दिलखुश एवं राजू को द्वितीय एवं उ. मा. विद्यालय माधोपट्टी के छात्र सुमन कुमार पंडित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
निर्णायक की भूमिका श्री अमोल चंद्र झा, श्री राजीव कुमार, मो. अल्लाउद्दीन, श्री कार्तिक झा ने निभाया.
सभी वर्गों में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर पर दिनांक 03.02.2020 को खिरमा में आयोजित विज्ञान -सह- टी. एल. एम. मेला में भाग लेने का मौका मिलेगा.
TLM से संबंधित video देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
https://youtu.be/UFLByLS9zYM
TLM से संबंधित video देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
https://youtu.be/UFLByLS9zYM


