विज्ञान खबर : राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपट्टी केवटी में शिक्षक रवि रौशन कुमार ने बच्चों को आगामी 26 दिसम्बर को होने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होने बताया कि दिनांक 26 दिसम्बर 2019 को देश के अधिकांश हिस्सों से सूर्य ग्रहण देखा जाएगा. सुबह 8 बजकर 17 मिनट से लेकर 10 बजकर 57 मिनट तक चलने वाला ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. इससे पूर्व 6 जनवरी और 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण पड़ा था. दक्षिण भारत के राज्यों में इस दिन सूर्य एक हीरे की अंगूठी की भांति दिखेगा जबकि मध्य और उत्तर भारतीय राज्यों में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण का नजारा दृष्टिगोचर होगा. बच्चों को सुरक्षित रूप से सूर्य ग्रहण देखने का निर्देश देते हुए शिक्षक रवि रौशन कुमार ने कहा कि नंगी आँखों से सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए इससे आंखों को स्थाई रूप से क्षति पहुंच सकती है. उन्होने इसके लिए सोलर फ़िल्टर अथवा सोलेर व्यू गॉगल का प्रयोग करने को कहा. सूर्य ग्रहण एक ऐसा खगोलीय घटना है जिसमे सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है. ये घटना अमावस्या की तिथि को ही होती है. ज्ञातव्य हो कि अगला सूर्यग्रहण अब 21 जून 2020 को पड़ेगा.


No comments:
Post a Comment