Friday, 8 March 2019

दिनांक 23.02.2019 (शनिवार) को राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, माधोपट्टी के शिक्षक रवि रौशन कुमार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान-2019 दिया गया. उन्हे यह सम्मान उनके द्वारा विगत 10 वर्षों में किए गए पर्यावरणीय जागरूकता अभियान(आलेख लेखन, वृक्षारोपण, विभिन्न परियोजना निर्माण, बच्चों के बीच कार्यशाला का आयोजन इत्यादि) के लिए दिया गया है. इस अवसर पर रवि रौशन कुमार को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया. उक्त कार्यक्रम में नेपाल के प्रदेश प्रमुख  महामहिम रत्नेश्वर लाल कायस्थ, बांग्लादेश के प्रतिनिधि अकारामूल हफीज चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम में श्रीलंका, भारत, नेपाल तथा बांग्लादेश के कई प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment